माउस के द्वारा भी फेसबुक को मिलती हैं सारी इन्फॉरमेशन

खबरें अभी तक। अगर आपके कम्प्यूटर पर फेसबुक लॉगइन है, तो माउस के हर क्लिक और की-बोर्ड की हर सूचना फेसबुक तक जाती है। कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक विवाद के तहत फेसबुक लगातार सवालों के घेरे में है। कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक के बाद से फेसबुक की प्राइवेसी पॉलिसी लगातार सवालों के घेरे में हैं। वहीं अब फेसबुक ने कुबूल किया है कि वो यूजर की निजी जानकारी जानने के लिए उसके कम्प्यूटर की-बोर्ड और माउस के मूवमेंट तक पर नजर रखता है।

इस जानकारी से फेसबुक को ये सूचना मिलती है कि यूजर्स किस तरह की सामग्री पर कितनी देर तक रूकते हैं। इसके तहत ही फेसबुक यूजर को विज्ञापन दिखाता है। डेटा लीक कांड के बाद से फेसबुक ने अमेरिकी संसद के उच्च सदन यूएस सीनेट को जवाब दिए। कंपनी ने 225 पेज के डॉक्यूमेंट में करीब 2 हजार सवालों के जवाब दिए हैं।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से कुछ सवाल-जवाब भी किए गए थे। बाकी कुछ बचे हुए सवालों के जवाब देने के लिए उन्हें समय दिया गया था। फेसबुक ने अभी इन्हीं सवालों का जवाब दिये है।