दाती महाराज की मायावी गुफा का राज़… MUST READ!

खबरें अभी तक। शनि धाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने कई चौकाने वाला बड़ा खुलासा किया हैं। उसने कहा कि उसे पता नहीं कि वह जिंदा रहेगी या नहीं, लेकिन दूसरी लड़कियों की जिंदगी उसके इस कदम से बच जाएगी। वहीं पुलिस ने पीड़िता को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी है। युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय बताया कि 9 फरवरी 2016 को एक सेवादार उसे दिल्ली के असोला स्थित आश्रम में दाती महाराज के पास ले गई थी। यहां पर उसे एक अंधेरी गुफानुमा कमरे में ले जाया गया और उस कमरे में उसे अकेला छोड़ दिया गया, जहां पर दाती और उसके साथियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह चीखतीचिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। जब उसने विरोध किया, तो महाराज और उनके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मार्च में राजस्थान के पाली जिले के गुरुकुल में भी दाती और उसके सहयोगियों ने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता का आरोप है कि गुरुकुल में उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। वहीं दाती महाराज ने एक वीडियो जारी कर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

इसी के साथ आपको बतातें हैं कि दाती से पहले और किस पाखंडी बाबा ने गुफाओं में ऐसे दुष्कर्मों को अनजाम दिया है…..

इसमें सबसे पहला सुर्खियों में नाम है:-

आसाराम:- आसाराम के कुकर्मों और पाखंडों की कहानी एक गुफा से निकली है…. जहां आसाराम अपनी काली करतूतों को अनजाम देता था। लड़की को ध्‍यान की कुटिया में भेजो, सर्मपण कर दो मीरा, जोगन, एकांतवास, या फिर 400 डायल करो। ये कुछ ऐसी लाइनें हैं जिसे आसाराम बोलता तो सबके सामने था मगर समझते सिर्फ उनके सेवक थे। ऐसा इस लिये कि उनकी इन बातों में बेशर्म कोड टिकी होती थी। जिसके सहारे वो लड़कियों का शिकार किया करते थे।

 

इसके बाद नाम आता है हाल ही में पकड़ा गया बहरूपिया बाबा:-

राम रहिम:- गौरतलब है कि विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां से साध्वियों को ‘माफी’ मांगने के लिए मजबूर किया जाता था। डेरे में माफी मांगने का मतलब डेरा प्रमुख गुरमीत से शारीरिक संबंध बनाना था। जिन साध्वियों को माफी का मतलब पता नहीं था, उनके लिए यह उस इंसां द्वारा किया गया दुष्कर्म था, जिसे वह अपना भगवान मानती थीं।