सेक्स के बाद दिखें एलर्जिक रिएक्शन तो आप हो सकते हैं सीमन एलर्जी के शिकार

खबरें अभी तक। वसीमन एलर्जी  या ह्यूमन सेमिनल प्लाज़्मा हाइपरसेंसटिविटी एक ऐसी कंडीशन हैं जिसमें पुरुषों को सीमन से एलर्जिक रिएक्शन होते हैं।  ऐसे पुरुषों से संबंध बनाने वाली महिलाओं को भी यह एलर्जी हो सकती है। यह बहुत ही रेयर कंडीशन है जिसका शिकार बहुत ही कम लोग होते हैं। डॉक्टर अनूप गुप्ता का भी यही कहना है कि सीमन एलर्जी एक बहुत ही रेयर कंडीशन है, जो स्पर्म नहीं उसमें मौजूद एलर्जिक प्रोटीन्स की वजह से होती है। पुरुष और महिला दोनों ही इस एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। खासकर, पुरुषों में इस एलर्जी की वजह से पोस्ट-ऑर्गैज़म इलनेस सिंड्रोम की शिकायत होती है। ​

सीमन एलर्जी के लक्षण

इस एलर्जी में पुरुषों में वीर्यपात (Ejaculation) के बाद पीनिस (Penis) में एलर्जिक रिएक्शन दिख सकते हैं। यह रिएक्शन सेक्स के दौरान या फिर उसके बाद पता चलते हैं। वहीं, महिलाओं को वेजिना या उसके आस-पास खुजली, दर्द, सूजन, सूखापन और रेजनेस हो सकती है। अगर आपको भी हर बार सेक्स के बाद इस तरह के लक्षण दिखें तो आपको सीमन एलर्जी हो सकती है।

सीमन एलर्जी से कैसे बचें?

डॉक्टर अनूप गुप्ता का कहना है कि सीमन एलर्जी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इससे बचा जरूर जा सकता है। इससे बचने के लिए सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें। महिलाएं सेक्स से पहले एंटी-एलर्जिक दवाइयां ले सकती हैं। पार्टनर्स के बीच ये रिएक्शन एक-दूसरे की फर्टिलिटी पर असर कर सकता है और दोनों की प्रजनन शक्ति कम हो सकती है। इससे बचने के लिए एक प्रोसीजर फॉलो किया जाता है जिसमें लैब में स्पर्म से एलर्जी करने वाले प्रोटीन को हटाया जाता है।