रेखा ने त्यागी साड़ी, अपनाया वेस्टर्न लुक

खबरें अभी तक। बॉलीवुड जगत की खूबसूरत अदाकारा रेखा को अक्सर सिल्क और कांजीवरम साड़ियों में ही देखा जाता है। लेकिन हाल ही में रेखा का वेस्टर्न लुक देखकर उनके प्रशंसक उनके कायल हो गये है।कुछ टाइम पहले ही रेखा मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं।

जिसमें अभिनेत्री रेखा इंडियन लुक छोड़कर ब्लू जींस, ब्लैक टॉप पहनकर अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वेस्टर्न लुक के साथ मैचिंग सैंडल और हाई बन हेयर स्टाइल रेखा के लुक को परफेक्ट बना रहा था।

रेखा वेस्टर्न लुक में भी इंडियन लुक की तरह ही खूबसूरत व डिफरेन्ट लग रही थीं।

काला चश्मे के साथ रेखा का ये ग्लैमरस, हॉट लुक टॉप से टॉप एक्ट्रेस के फैशन को टक्कर दे सकता है। रेखा का ये नया लुक उन पर सूट कर रहा हैं।