हरियाणा परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार के खोखले वादे, बसो की कमी से परेशान है आमजन

खबरें अभी तक। हरियाणा सरकार अपना एक ही दावा करती है कि सब का साथ सब का विकास लेकिन हरियाणा परिवहन विभाग से आज प्रत्येक व्यक्ति निराश व् चिंतित है। उस का मुख्य कारण यह है की जब से हरियाणा में खटर सरकार आयी है तब से हरियाणा राज्य परिवहन ने जितनी बसे हरियाणा के लोगों के लिए पर्याप्त होनी चाहिए उतनी नहीं है। लेकिन राज्य के परिवहन मंत्री हर पत्रकार वार्ता में एक ही दवा करते है कि हम हरियाणा के परिवहन के बेड़े में बसों की बढ़ोतरी कर रहे हैं। लेकिन इस का लाभ आज तक किसी भी यात्री को पूर्ण रूप से नहीं मिल पाया है। जिस से यात्री परेशान हो रही है। ग्रीष्म काल के अवकाश में यात्री एक दूसरे शहर में जाने के लिए परेशान है बसों का आभाव उन का जी का जंजाल बना हुआ है।

परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि हरियाणा राज्य में 4125 बसे हर रोज एक जगह से दूसरी जगह जाती है। गत वर्ष हमने 650 बसे अपने बेड़े में डाली थी और उसी तर्ज पर इस वर्ष भी 650 समान्य बसें और 100 मिनी बसे लोकल शहर के लिए और 150 ऐसी बसे हरियाणा राज्य को परिवहन विभाग उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा पिछले दिनों फरीदाबाद में एक एम् ओ यू साइन हुआ है। जिस में दोनों राज्यों की बसे एक दूसरे राज्य में यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने का काम करेंगी। जिस में उत्तर प्रदेश की बसे हरियाणा में 66 हजार किलोमीटर और हरियाणा की बसे उत्तरप्रदेश में 50 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी। उन्होंने कहा पहले भी हरियाणा परिवहन नंबर वन था और आज भी नंबर वन है। श्री पंवार ने कहा जब भी पूरे देश में राज्य परिवहन की प्रतियोगिता होती है तो उस में हरियाणा राज्य परिवहन नंबर वन रहता है और उसी के बल पर हरियाणा राज्य परिवहन को मैडल ,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह हासिल हुए है।