कर्णदेव कम्बोज ने चलाया बूथ सम्पर्क महाअभियान

खबरें अभी तक। राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज आज इन्द्री में बूथ संपर्क महाअभियान के तहत नौ गांव में 56 कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं तथा केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों के पोस्टर लोगों को बांटे जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बूथ संपर्क अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी मंत्री वह सभी विधायक अपने-अपने हलकों में जाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का यह अभियान चलाया गया है|

राज्य मंत्री कम्बोज ने अभय चौटाला के उस  बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा जिसमें उन्होंने कहा कि  उनकी सरकार आने पर बिजली के मीटर को उखाड़ कर फेंक देंगे तथा बिजली के रेट आधे कर देंगे मंत्री ने कहा कि इनेलो की फितरत रही है तोड़फोड़ करने की और हरियाणा की जनता भली भांति जानती है की जब उनकी सरकार थी तब उस समय हरियाणा में एक भय का वातावरण बना हुआ था ऐसे लोगों को कभी भी हरियाणा की जनता सत्ता में लाना पसंद नहीं करेगी

राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि जो IAS IPS अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे रहे हैं इसकी जांच की जाएगी तथा  ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे रहे हैं|  उन्होंने जम्मू कश्मीर के गठबंधन तोड़ने के बारे में कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे थे और जिस प्रकार से आतंकवादी घटनाएं रमजान के दिनों में भी ज्यादा घटी हैं उसको लेकर केंद्र सरकार चिंतित थी और इसी को लेकर गठबंधन को तोड़ दिया गया ताकि वहां पर आतंकवादियों के खिलाफ ठीक से कार्रवाई हो सके|