उत्तराखंड दौरे पर सेशेल्स के राष्ट्रपति, आज दौरे का आखिरी दिन

खबरें अभी तक। सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी अंटोइन रोलेन फौरे दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं… वे कल उत्तराखंड पहुंचे थे और आज दौरे का दूसरा दिन है… इससे पहले मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में सेशल्स राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों को भी परिवहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को फुल प्रूफ बनाने के निर्देश दिए थे। वहीं आज उत्तराखंड के राज्यपाल की ओर से सेशल्स के राष्ट्रपति को लंच दिया जाएगा। शाम को वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के कार्यक्रम में भाग लेकर वर्ष 2017-2019 बैच के आई.एफ.एस प्रोबेशनर से संवाद करेंगे।

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।