भगवा रंग में स्कूल को रंगने पर राजनीति गरमाई, सपा ने साधा भाजपा पर निशाना

खबरें अभी तक। भगवा रंग में सरकारी स्कूल को पेंट करवाने का मामला, श्रावस्ती के राजनीति में आई तेजी, सपा ने भाजपा पर निशाना साधा है। बता दे, हरिहारहरपुर रानी ब्लॉक में एक सरकारी स्कूल का प्रशासन ने भगवा रंग में रंगवा दिया जिसकी खबर ख़बरें अभी तक ने प्रमुखता से दिखाई खबर दिखाने के बाद जिले के राजनीती में तेजी आ गई है।

वहीं आज सपा से श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने मीडिया के माध्यम से भाजपा पर तंज कसते हुए कहा भवनों को रंगवाने से भाजपा चुनाव नही जीत सकती और सपा जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा की डेढ़ साल की सरकार का कोई भी काम श्रावस्ती में दिखाई नही दे रही है भाजपा सरकारी संपत्ति का भगवाकरण कर रही है लेकिन जनता इनके कामो से संतुष्ट नहीं हो रही है।