अज्ञात हमलावरों ने डॉक्टर से की बदसलूकी, गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल

खबरें अभी तक। बलिया चिकित्सालय में बीती रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने इमरजेंसी में मरीज देख रहे डॉक्टर परमिन्दर (पीएमओ) के साथ बदसलुकी की। फिर थोड़ी देर बाद डॉक्टर को घर जाते समय उन्हीं अज्ञात लोगों ने नशे की हालत में डॉक्टर से मारपीट भी की। इस मामले के सामने आते ही बलिया चिकित्साधिकारी समेत सभी डॉक्टर आक्रोशित हो गये जिससे चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों ने हड़ताल कर मरीजों को इलाज से वंचित कर दिया।

चिकित्सालय में सभी मरीज पर्ची लेकर डॉक्टर चेम्बर के बाहर इंतजार करते रहें। पर न तो कोई डॉक्टर आया न ही किसी ने इलाज करना मुनासिफ समझा। मरीज बिना इलाज कराये घर जाने को मजबूर दिखे वहीं काफी संख्या में मरीज डॉक्टर के आने के इंतजार में टक-टकी लगाये बैठे रहें।

ये कोई पहला मामला नहीं जब किसी डॉक्टर पर हमला किया गया हो इसके पहले भी कई बार डॉक्टरों पर हमले होते रहते हैं। जिला चिकित्सा अधिकारियों ने डॉक्टर के साथ हुए घटना को बतया और कहां पहले DM बलिया और पुलिस अधीक्षक से बात होगी। फिर हमारे डॉक्टर निर्णय करेंगे की क्या करना है मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित डॉक्टर ने अपने साथ हुए घटना को सांझा करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है|