राजधानी दिल्ली में गर्मी का सामना करना हुआ कठिन

खबरें अभी तक। दिल्ली देश की राजधानी में इन दिनो गर्मी से लोगो का बुरा हाल है. इन दिनो हर राज्य में मानसून का सीजन चल रहा है. फिर भी राजधानी में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।मौसम विभाग ने बताया की आज दिल्ली वालो के लिए मौसम की और से खुशखबरी रहेगी आज राजधानी दिल्ली में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और शाम के समय बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही पारा दिन प्रतिदिन घटते रहने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पारा 36 डिग्री और , बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. मौसम विभाग की माने तो बुधवार को दिल्ली में आंधी के साथ बदरा बरस सकते हैं।

बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को राजधानी का पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. तो अब दिल्ली वालो को गर्मी से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।