NOC के बिना चल रहीं हैं 380 उद्योग दमकल विभाग

खबरें अभी तक। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के उद्योगों में दमकल विभाग के कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नालागढ़ में 380 उद्योग दमकल विभाग की एन.ओ.सी के बगैर चल रहें हैं। जिसका खुलासा फायर विभाग नालागढ़ ने किया है। फायर विभाग ने ऐसे उद्योगों की एक सूचि बनाकर उपमंडल अधिकारी नालागढ़ को सौंप दी है। अब देखना होगा प्रशासन ऐसे उद्योगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

आपकों बना दे कि औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में इन दिनों आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों हुए उद्योगों में आगजनी की घटनाओं से जहां उद्योगपतियों को करोडों का नक्सान हुआ है। वहीं ऐसी घटनाएं होने के बावजूद भी 380 से ज्यादा उद्योग फायर विभाग की एन .ओ.सी.के बगैर ही चल रहें है और सैंकडों उद्योग इससे सबक नहीं ले रहें है। न तो इन उद्योगों में फायर की सेफ्टी को लेकर उपकरण पूरे हैं। जिसका खामियाजा उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है और सैकड़ों मजदूर अब तक जान गवा चुकें है।

दमकल विभाग नालागढ़ ने ऐसे करीबन 380 उद्योगों की सूचि बनाकर उपमंडल प्रशासन को दी है। जो कि विभाग से बिना एन.ओ.सी.के चल रहें हैं। अब देखना होगा कि उपमंडल प्रशासन ऐसे उद्योगों पर क्या कार्रवाई करता है।