“सैक्रेड गेम्स” फिल्म राजनैतिक विवादों में घिरी, कांग्रेस और उसके नेताओं को कर सकती है परेशान

खबरें अभी तक। भारत की पहली आधिकारिक नेटफ्लिक्स वेब सीरिज कही जा रही “सैक्रेड गेम्स” खासे राजनीतिक विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के तमाम सीन्स और संवाद पर लोगों की आपत्तियां आने लग लगी हैं। कोलकाता के बाद मुंबई में भी इसके खिलाफ शिकायत की गई है। बताते चलें कि 2006 में विक्रम चंद्रा ने इसी टाइटल से इंग्लिश में नॉवेल लिखी थी।

वेब सीरीज में सूत्रधार के जरिए तत्कालीन राजनीतिक बदलाव पर करारी टिप्पणी है। ये टिप्पणियां 70 के बाद उन सामाजिक राजनीतिक घटनाओं से जुड़ी हैं जिनकी आज भी चर्चा की जाती है। खासकर विपक्षी दल इन राजनीतिक घटनाओं का इस्तेमाल कर पिछले कई सालों से कांग्रेस पर निशाना साधते आए हैं। वेब सीरीज के जरिए जो विवाद ताजा हो रहे हैं। उसे कांग्रेस या उसके नेता कतई पसंद नहीं करना चाहेंगे। दरअसल, टिप्पणियों में तमाम चीजों के लिए कांग्रेस को दोष दिया गया है। यह भी स्थापित करने की कोशिश की गई है कि कैसे राजनीतिक बदलाव से मुंबई में माफिया और धर्म की आड़ में अपराध जगत का ढांचा संगठित होता गया। सीरीज में वैसे तो बहुत सारे राजनीतिक कमेंट हैं, लेकिन मुख्य तौर पर तीन ऐसे कमेंट हैं जो कांग्रेस और उसके नेताओं को काफी परेशान करने वाले साबित हो सकते हैं। ये तीनों टिप्पणियां कांग्रेस की दुखती रग भी है।