सुपरस्टार कमल हसन ने अपनी पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ का झंडा फहराया

खबरें अभी तक। बॉलीवुड स्टार से नेता बने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने आज को पहली बार अपनी पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ का झंडा फहराया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अपने पार्टी ऑफिस में कमल हासन ने समर्थकों के सामने झंडा फहराया और पार्टी के पदाधिकारियों का ऐलान भी किया।

Image result for कमल हासन ने पहली बार लहराया पार्टी का झंडा, पदाधिकारियों का भी ऐलान

कमल ने के.जी. संबंधम को पार्टी उपाध्यक्ष, अरुणाचलम को पार्टी सचिव, सुरेश को कोषाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि हाल ही में कमल हासन को आधिकारिक तौर पर पार्टी का झंडा बनाने की अनुमति मिली थी।

गौरतलब है कि कमल हासन ने 22 फरवरी को अपनी पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ को लॉन्च किया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विजयन, चंद्रबाबू नायडू और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना आदर्श बताया था। कमल हासन इससे पहले ही अपनी पार्टी का मोबाइल ऐप लॉन्च कर चुके हैं।