दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश, मौसम में आया बदलाव

खबरें अभी तक। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के उत्तरी राज्यों में मानसून सक्रिय होने से बारिश के आसार बने हुए हैं… मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी होगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर ऐसे ही मौसम बना रहता है तो उत्तर-पश्चिम भारत में 16-17 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। स्काइमेट ने कहा कि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के भागों में बीते कुछ वर्षों से मानसून का प्रदर्शन कमजोर होता जा रहा है। जलवायु विशेषज्ञ इस जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि इस बार राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसून समय से पहले आया। दिल्ली और आसपास के भागों में 27 जून के आगमन के साथ इसका प्रदर्शन भी अच्छा रहा। लेकिन कुछ ही समय में मॉनसून कमजोर हो गया जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई। कई दिनों के शुष्क, गर्म और उमसभरे मौसम के बाद अब मानसूनी बारिश का इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है।