बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ प्रियंका न्यूयॉर्क में मनाएंगीं अपना बर्थडे

ख़बरें अभी तक। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार परवान चढ़ता नजर आ रहा है, दोनों हमेशा साथ नजर आते है और एक दूसरे के साथ दोनों काफी टाईम बिताते है. दोनों को हर छोटे-बड़े मौकों पर साथ-साथ देखा जाता है. वहीं प्रियंका का अगले हफ्ते जन्मदिन आने वाला है और खबर ये आई है कि प्रियंका अपना जन्मदिन निक के साथ न्यूयॉर्क में मनाएंगीं.

 

बता दें कि निक अपने काम में काफी व्यस्त हैं और वो शहर से बाहर नहीं निकल सकते इसलिए प्रियंका भी न्यूयॉर्क में ही अपना जन्मदिन मनाने के प्लान में हैं. सूत्रों की मानें तो न्यूयॉर्क में ही प्रियंका और निक करीबियों के लिए पार्टी रखेंगे. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक और उनके परिवार वालों के साथ समय बिताया. वो रोड पर साइकलिंग करतीं नजर आईं.

बता दें कि निक कुछ समय पहले भारत आए थे और वे प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मिले थे, साथ ही उन्होंने प्रियंका के दोस्तों के साथ भी समय बिताया था. इसके अलवा प्रियंका आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट पार्टी में निक के साथ पहुंची थीं जहां प्रियंका लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आई थी और निक जोनस कोट-पैंट में नजर आए थे.