वर्कर मिटिंग में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अशोक तवंर

खबरें अभी तक। डांगरा रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की वर्कर मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसंमें मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तवंर ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता देवेंद्र बबली ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री विजेंद्र कादयान, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल लाली, प्रदेश सचिव टेकचंद मिढ्ढा, पूर्व आईपीएस देवप्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गांव डांगरा व बिढाईखेडा से बुजुर्गों ने आर्शीवाद के रूप में पगड़ी पहनाई वहीं देवेंद्र बबली के भाई विनोद बबली व मनोज बबली ने तलवार भेंट की। इस दौरान शहर व गांवो से हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। इस दौरान बबली ने कहा कि इस बार टोहाना की जनता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तवंर को प्रदेश का मुखिया बनाने में अपना अहम योगदान देगी। बबली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत हो रही है जिसके चलते भाजपा व अन्य दलो में खलबली मची हुई है जिसे वे लोग बर्दाशत नही कर पा रहे है।

भाजपा व इनेलो पर बरसे तंवर। इस दौरान तवंर ने कहा कि कांग्रेस की साईकिल यात्रा भाजपा व इनेलो का प्रदेश से विनाश करके पूर्ण होगी। उन्होने कहा कि हर वर्ग से झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा जा रही है वहीं इनेलो जो 15 साल का बनवास काट रही है वह आगे कभी नही आएगी। तवंर ने कहा कि भाजपा ने इनेलो की नीति पर चलते हुए अपने हर विधायक से दस-दस लाख रूपये एकत्रित करने के लिए कहा है। इनेलो पार्टी प्रदेश में भाजपा की बी टीम बनकर उनका सहयोग कर रही है। तंवर ने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रदेश की दस-दस की सीटे जीतकर राहुल गांधी की झोली में डालने का काम करेगी वहीं कांग्रेस 80 विधानसभा सीटे जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। तवंर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बरसते हुए कहा कि ये लोग चार सरकार चलाने के बाद भी अनुभवहीन है।