रायबरेली में हत्याओं का सिलसिला जारी, भाजपा नेता की हत्या

ख़बरें अभी तक। रायबरेली जनपद में हत्याओं का सिलसिला जारी है आम जनता तो दूर अब भाजपा कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं रहे आज फिर दबंगो के हौसले बुलंद दिखाई दिये जब शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां में जमीनी विवाद को लेकर घाट लगाये बैठे आधा दर्जन से अधिक दबंगो ने भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी, घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। सूचना पर पहुंची एसपी सुजाता सिंह व फारेन्सिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं माहौल खराब होता देख पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।

रायबरेली शिवगढ़ क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां निवासी भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय अपने घर से खेत जा रहे थे तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने कुल्हाड़ियों से उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पडे़ सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। परिजन उन्हें घायल अवस्था में उठाकर सीएचसी ले गये, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सागर पाण्डेय के पिता दुर्गा शंकर पाण्डेय की तहरीर पर गांव के ही सोनू शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, बनावल शुक्ला, राजीव शुक्ला सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी गांव से फरार हैं। एसपी ने बताया कि घटना के बाद लाल चंद नामक एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस जांच में जुटीक्षेत्र में तनाव

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड व फारेन्सिक टीम जांच में लगी है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भाजपाईयों के जमावड़े को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जिले में ये दूसरी भाजपा नेता की हत्या हुई

रायबरेली के अभी हाल ही में सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भाजपा वार्ड अध्यक्ष की खूंटे से मार मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज फिर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम कुल्हाड़ियों से काट काट कर हत्या कर दी जाती है। यह यूपी सरकार और जिले की पुलिस के लिए एक चुनौती भरा मामला है।