ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन की हड़ताल के चलते 90 लाख से ज्यादा ट्रकों का हुआ चक्का जाम

खबरें अभी तक। देश भर के ट्रांसपोर्टर्स अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई दौर की बातचीत विफल रहने को लेकर आज से हड़ताल पर हैं। यानी पूरे देश मे चक्का जाम है। देश भर के तकरीबन 90 लाख ट्रक्स आज से अनिश्चित काल के लिए रोड पर नहीं चलेंगे। जिसके चलते भारी परेशानी का सामना कारोबारियों के साथ साथ आम लोगों को करना पड़ सकता है। वहीं इस मामले में गुरुग्राम के ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के जिला प्रधान और हरियाणा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन हुकम चंद शर्मा की माने तो हरियाणा प्रदेश की भी तकरीबन ढाई लाख से ज्यादा गाड़ियां सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हड़ताल पर है।

वहीं गुरुग्राम के ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के जिला प्रधान और हरियाणा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन की माने तो केंद्र सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और वित्त मंत्री से कई दौर की बातचीत विफल रहने के बाद देश भर की एसोसिएशंस ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सरकार के समक्ष रखी गई मांगो में डीजल की कीमतों को कम करना, भारत मे टोल बैरियर मुक्त करना, बीमा पॉलिसी की दुश्वारियों को परेशानियों को दूर करना समेत 6 सूत्रीय मांग सरकार के समक्ष रख्खी गयी थी। लेकिन बीते तीन महीने में भी इन मांगों पर सरकार ने कोई गौर नही किया। हुकम चंद शर्मा की माने तो इसके अलावा नो एंट्री भी बड़ा मुद्दा है। जिसके चलते इंड्रस्टीयल हब गुरुग्राम की कंपनियों कारोबारियों को नो एंट्री की खराब नीतियों के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

वही जहां इस चक्का जाम से करोड़ो का व्यापार प्रभावित होगा तो रोजमर्रा की जरूरतों की चीज़ें की धुलाई न होने से महंगाई भी बढ़ने के आसार से इनकार नही किया जा सकता। ऐसे में आने वाले दिनों में व्यापारियों, कारोबारियों के साथ साथ आम आदमी को भी इस चक्का जाम के चलते परेशानियां जरूर उठानी पड़ सकती है।