खुशी राम बने नैफस्कॉब के राष्टीय उपाध्यक्ष, हिमाचल सहकारी बैंक के हैं अध्यक्ष

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा को देश के सहकारी बैंकों की यूनियन नैफस्कॉब का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। मुंबई में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में खुशी राम को सर्वसम्मति ने उपाध्यक्ष चुना गया। बालनाहटा का चयन राष्ट्रीय फेडरेशन के उत्तरी क्षेत्र के तहत आने वाले सहकारी बैंकों के तय जोन से हुआ।

इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर एवं संघीय क्षेत्र चण्डीगढ़ शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर अपने चयन के बाद खुशी राम ने सबका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि  वे सहकारी क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं के विभिन्न विषयों को उचित मंच पर उठाते रहेंगे ताकि सहकारी आन्दोलन को नई दिशा दी जा