अभय चौटाला का सीएम मनोहर लाल पर बड़ा हमला

खबरें अभी तक। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो न तो नेता है और ना ही प्रशासक। उनका तो बस सूत बैठगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास खुद को कोई खूड नहीं है। इसलिये उन्होंने खेती और किसान की चिंता भी नही है। बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को इनेलो में शामिल कराने के लिये अभय चौटाला आये थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी को नशे में होने की बात कहने वाले भाजपा नेताओं को खुद के गिरेबां में झांकने की हिदायत भी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बात नही कहनी चाहिये थी। हालांकि उन्होनें कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा की मर्यादा तोड़ने का काम किया है। राहुल को झप्पी की जगह प्रधानमंत्री के सामने किसान, युवा और गरीबों की आवाज उठानी चाहिये थी।

हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और इनेलो विधायक अभय चौटाला ने आज खुलकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार किया है। अभय के निशाने पर सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री आये। राव इंद्रजीत के भाशण के हवाले से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ना तो नेता है और ना ही प्रशासक । उनका तो बस सूत बैठगा जो वो मुख्यमंत्री बन गये। अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास खुद को कोई खूड नहीं है। इसलिये उन्हें खेत और किसान की चिंता भी नही है। दरअसल मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इनेलो पर एसवाईएल को लेकर ड्रामा करने के आरोप लगाये थे और इसी वजह से अभय चौटाला को मुख्यमंत्री पर गुस्सा भी आ गया।

अभय चौटाला ने लोकसभा में प्रधानमंत्री को झप्पी देने के लिये राहुल गांधी पर भी निषाना साधा। उन्होनें कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा की मर्यादा तोड़ी है। उन्हें झप्पी देने की बजाय किसान, युवा और गरीब की आवाज उठानी चाहिये थी। लोकसभा में राहुल के नषे में होने की बात कहने वाले भाजपा के मंत्री को भी अभय ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वालों को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिये और किसी के प्रति इस तरह की बात नहीं करनी चाहिये।

अभय चौटाला बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की जनसभा में षिरकत करने आये थे। यहां उन्होनें पूर्व विधायक नफे सिंह का वापिस इनेलो में आने पर स्वागत भी किया। कांग्रेस की साईकिल यात्रा और जनक्रांति यात्रा पर टिप्पणी करते हुये अभय ने कहा कि कांग्रेस में तो छह सात गुट हो गये हैं और वे सब कांग्रेस में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिये यात्रा कर रहे हैं।

अभय चौटाला ने भाजपा मंत्रियो के एक दिन में 500 से 700 किलोमीटर गाड़ी चलाने पर भी कटाक्ष किया उन्होने कहा कि भाजपा के मंत्री जनता के बीच में नही सड़क पर ही रहते हैं। जनता के बीच तो इनेलो रहती है और 2019 में प्रदेष की सभी लोकसभा और सभी विधानसभा सीटों पर जीत भी हासिल करेगी।

अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला करने के साथ बहादुरगढ़ के भाजपा विधायक को भी सरकार आने पर जेल भेजने की बात कही है। दरअसल भाजपा विधायक नरेष कौषिक पर कुंदन कोठी के नाम से 100 करोड़ की जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप लगा हुआहै। अभय चौटाला विधानसभा में ही इस मुद्धे पर सवाल उठा चुके हैं।