हर घर संजीवनी कार्यक्रम करेगा रिकार्ड साबित- धनखड़

खबरें अभी तक। आगामी 11 अगस्त से बादली विधानसभा क्षेत्र में होने वाले हर घर संजीवनी कार्यक्रम को लेकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के तूफानी दौरे जा रही है। कृषि मंत्री ने मंगलवार, सुबह बाकरा, डावला सहित अन्य गांवों के दौरे किए लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने और जीवन में पेड़-पौधो के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने गांवों के प्रत्येक घर में नींबू का एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने पौधा लगाने के कार्य को यज्ञ रूपी कर्म की संज्ञा देते हुए कहा कि पेड़ लगाने से धरती पर सबका भला होता है।

पेड़ों से हमें ऑक्सीजन, छाया व फल आदि प्राप्त होते हैं। प्रकृति मां की नेमत है कि जहां पर पेड़ होते है वहां पर बारिश भी अधिक होती है तथा जीवों का अस्तित्व भी होता है। चांद का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पेड़ नहीं होने के कारण चांद पर जीवन भी संभव नहीं है। धरती से सभी पेड़ समाप्त हो जाए तो इंसान सहित सभी जीवों का अस्तित्व दो मिनट में ही समाप्त हो जाएगा।

कृषि मंत्री की पर्यावरण संरक्षण-पौधरोपण कार्यक्रम से प्रभावित नजर आए तथा हाथ उठाकर हर घर संजीवनी अभियान के तहत पौधरोपण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री ने कहा कि हर घर संजीवनी कार्यक्रम रिकार्ड साबित करेगा।