आज का दिन इन राशियों वालों के लिए रहने वाला है बेहदखास, जानिए राशिफल में

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी शुक्रवार के राशिफल और ग्रहों की चाल की। इसके साथ ही आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                  । आज का राशिफल।

मेष राशि– आज आपके दिन की शुरुआत ठीक रहेगी। आपको जीवन में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप आज खुश होकर अपना सारा काम निपटाएंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। आप अपने रिश्तों को संभालने की कोशिश करेंगे। छात्रों को कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। टीचरों से भी सहयोग मिलता रहेगा। किताबों का बिजनेस करने वालों को फायदा होगा। भगवान को फूल अर्पित करें, अच्छे मौके मिलते रहेंगे।

वृष राशि– आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप पूरा दिन एन्जॉय करेंगे। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं। वहां एक साथ मिलकर लंच करने से खुशी दोगुनी हो जायेगी। आज जीवनसाथी से अपने मन की बातों को साझा करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। बैंक कर्मियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। छात्रों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। श्री गणेश को प्रणाम करें, दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- आज के दिन आपकी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। अगर कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो अच्छे से अपनी तैयारी कर लें। जरूर कागज भी एक जगह रख लें, जरूरत पड़ सकती है। आपको माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी कोई सलाह आज आपके काम आ सकती है। आर्थिक रूप से आपको फायदा हो सकता है। मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन देवी मां को खोए से बनी मिठाई का भोग लगाएं, आपकी सफलता निशिचित होगी।

कर्क राशि– आज आपको अपने कामों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज घर की जरूरतों को पूरा करने में हाथ तंग नजर आएंगे। किसी मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि के आर्किटेक्चर को कुछ मुनाफा हो सकता है। आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखना चाहिए, रिश्तों में मजबूती आएगी। शिवलिंग पर गंगाजल मिला हुआ पानी चढ़ाये, परेशनियाँ दूर होंगी।

सिंह राशि- आज शुरुआती समय अच्छा रहेगा। आपको बिज़नेस बढ़ाने के नए तरीके सुझेंगे। किसी करीबी से इस बारे में राय भी ले सकते हैं। छात्रों के लिए भी दिन ठीक बना रहेगा, लेकिन शाम होते- होते आपको अगले दिन की चिंता सताने लगेगी। आपको इससे बचने के लिये अपने कामों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए। इससे आपकी परेशानी बहुत हद तक दूर हो जाएगी। शाम के समय कोई धार्मिक पुस्तक पढ़े, चिंताए दूर होंगी।

कन्या  राशि: आज आपका दिन लाजवाब रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में भी प्यार बना रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई बढ़ियां सा तोहफा भी दे सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने के लिये दिन अच्छा है। छात्र अगर विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन अप्लाई कर सकते हैं, जल्द ही आपकी तरक्की होगी। हनुमान जी के मन्दिर में पताका चढ़ायें, कार्य

तुला राशि: आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। साथ ही अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल भी रखें। अपने बिजनेस पार्टनर के कार्यों पर नजर बनाये रखने की आवश्यकता है, बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पिता से सहयोग मिलता रहेगा। आज कोई जरूर बात उनसे शेयर कर सकते हैं। हरी सब्जियों का दान करें, सेहत बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि: आज आपको धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। धैर्य से आज आपके सारे काम बनते नजर आयेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी। जीवनसाथी से अपने कामों में सहयोग मिलेगा। बच्चों की खुशी देखकर खुद भी खुश होंगे। बिजनेस में सफलता मिलने के चांस हैं। छात्रों को बेहतर प्रदर्शन पर छात्रवृत्ति मिल सकती है। दोस्तों को छोटी-सी ट्रिट भी दे सकतें। बेसन के लड्डू मन्दिर में चढ़ाएं, सफलता निश्चित है।

धनु राशि: आज आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा। आज बिजनेस में बड़े लोगों से मुलाकात सफल रहेगी। आपको तरक्की के बेहतर चांस मिलेंगे। आपके दोनों हाथों में आज लड्डू रहेंगे। एक तरफ आपकी बिजनेस मीटिंग सफल होगी, दूसरी तरफ जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। बच्चों से भी स्नेह मिलता रहेगा। माता-पिता आपकी तरक्की से खुश होंगे। माता को कुछ गिफ्ट करें, आपको अच्छा लगेगा।

मकर राशि: आज आप अपने काम को लेकर थोड़े मायूस हो सकते हैं। आपका एक काम पूरा होते-होते दूसरा काम भी तुंरत आ जायेगा, जिसके चलते आप अपने लिये टाइम मुश्किल से निकाल पायेंगे। परिवार के साथ डीनर में देरी हो सकती है। बेहतर होगा अपने काम की रूपरेखा समय के अनुसार बनाकर चलें और दूसरों से अपना व्यवहार ठीक रखें, ताकि अपने काम में आपको उनकी मदद मिल सके। किसी छोटी बच्ची का आशीर्वाद लें, आपके काम धीरे-धीरे करके बनने लगेंगे।

कुंभ राशि: आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं । जीवनसाथी और बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में दूसरे राज्य का दौरा करना पड़ेगा। आपका पूरा दिन अच्छा रहेगा। मन को नई ताजगी मिलेगी और अपने काम को बेहतर ढंग से कर पायेंगे। सहयोगी काम पूरा कराने में आपकी मदद करेंगे। श्री गणेश को लाल फूल चढ़ायें, जीवन में ताजगी बनी रहेगी।

मीन राशि: आज आपकी जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। ये आप पर डिपेंड करता है कि आप उन बदलावों को पॉजिटिविटी के साथ लें या निगेटिविटी के साथ। आपके  फैसले आज आपकी तरक्की में अहम रोल अदा करेंगे। एक सही फैसला आपकी जिंदगी को संवार सकता है। छात्रों को अच्छे कोर्स में एडमिशन मिलेगा। आपका बकाया पैसा मिलेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके काम जरूर बनेंगे