SAMSUNG ने Unpacked 2018 इवेंट में लॉन्च की 4G Galaxy Watch, जानिए इसके फीचर

खबरें अभी तक। SAMSUNG ने एक इवेंट के दौरान SMART WATCH को लॉन्च किया है। जी हां साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने न्यूयॉर्क के Unpacked 2018 इवेंट के दौरान अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। इसे अब Galaxy Watch कहा जाएगा। इस नई स्मार्टवॉच की ब्रांडिंग भी की गई है। पिछली बार के मुकाबले इसमें नए फीचर्स भी यूज किए गए हैं। इसमें LTE कनेक्टिविटी दी गई है यानी इस घड़ी को 4G वॉच कहा जा सकता है।

Image result for Galaxy Watch

इस स्मार्ट वॉच की डिस्प्ले के तौर पर AMOLED पैनल दिया गया है। जिसे गोरिल्ला DX+ से प्रोटेक्ट किया गया है। इस घड़ी को पहन कर स्विमिंग भी की जा सकती है, क्योंकि ये वॉटर रेजिस्टेंट है। इस स्मार्ट वॉच में हेल्थ से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फिटनेस ट्रैकर के तौर पर भी काम कर सकता है और इसमें ऐक्टिविटी मॉनिटर जैसे स्टैंडर्ड फीचर भी दिए गए हैं।

डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और देखने में Gear S2 Classic जैसा ही लगता है और बेजल कम हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच में इस बार टाइजन ओएस न देकर गूगल गूगल का वॉच ओएस Wear OS दिया है।

Image result for न्यूयॉर्क के Unpacked 2018 इवेंट

Galaxy Watch को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। – 22mm और 46mm। कंपनी ने इसमें दिए गए LTE कनेक्टिविटी को हाईलाईट किया है और ये 15 देशों में 30 टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क पर सपोर्ट करेगा। Galaxy Watch में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ इसमें इंडस्ट्रियल लेवल वॉटर रेजिस्टेंस देने का दावा कंपनी ने किया है। और इसकी रेटिंग IP68 है। इसमें 1.2 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका रिज्योलुशन (360X360) है और इसका वजन 49 ग्राम है।

Galaxy Watch की कीमत 329 डॉलर यानी लगभग 22,600 रुपये रखी गई है। जबकि 42mm वेरिएंट की कीमत 349 डॉलर है। अमेरिका में इसकी बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी।