शनिदेव की किस पर होगी कृपा किस पर प्रकोप, जानिए राशिफल में

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी शनिवार के राशिफल और ग्रहों के चाल की। इसके साथ ही आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                । आज का राशिफल।

मेष  – बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी आज आपको मिल सकता है। आज धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है। पुराने पैसों से जुड़ा कोई फैसला आज आप कर सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बन सकती है। जो भी सवाल आपके मन में है उनके बारे में दूसरों से सलाह करने से ज्यादा फायदा होगा। भविष्य के लिए सोच-समझ कर कदम उठाएं।  लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग अपने कारोबार में कुछ नया करने का मन बना सकते हैं।

वृष  –  बिजनेस और कार्यक्षेत्र में फायदे के योग हैं। पार्टनर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। भावनाओं का स्तर अच्छा हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। किसी से सलाह भी ले सकते हैं। परिवार से प्रेम और सहयोग मिल सकता है। निजी कामकाज के लिए पैसों की व्यवस्था हो सकती है। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से सेहत में सुधार होगा। किसी खास काम की तैयारी पूरी हो सकती है। तुला राशि के लोग धैर्य रखें। आपका बिजनेस बढ़ सकता है और नौकरी में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं।

मिथुन – फालतू दौड़-भाग की भी संभावना है। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्चा करने से बचना होगा। पैसों और बाकी मामलों को लेकर आपके मन में किसी तरह की  परेशानी हो सकती है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के योग बन रहे हैं। ऐसी स्थिति न बनने दें। संभलकर रहें। अपनी बातों और आस्थाओं को लेकर दोस्तों या आसपास के लोगों से भी बहस हो सकती है। आपको सावधान रहना होगा। नौकरी या कारोबार से जुड़ी कोई राज की बात भी आज उजागर होने की संभावना है। आसपास या साथ काम करने वालों पर शक हो सकता है। सेहत के मामले में सावधानी रखें। चोट लग सकती है। थकान और आलस्य भी रहेगा।

कर्क – ऑफिस और बिजनेस से जुड़े साथियों से अच्छा सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी बात दिल खोल कर कहें। जीवनसाथी से बातें शेयर करने से आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। सितारों की स्थिति देखते हुए आपके लिए दिन खास हो सकता है। करियर में आगे निकलने के लिए आप अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ अच्छे बदलाव की संभावना है। प्रेमी आपसे अपनी परेशानियां शेयर कर सकता है। पैसों के मामले में अच्छे खासे सुधार के योग हैं। कोई भी काम करने से पहले दूसरों के बारे में सोच लें तो अच्छा रहेगा। आपका परफॉर्मेंस भी अच्छा हो सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है।

सिंह – अविवाहित लोग, जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं, दिल की बात कह दें। उनके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। कामकाज ज्यादा हो सकता है। ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लगे रहें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आपको नया दोस्त मिल सकता है। जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव वाला साबित होगा। सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है।

कन्या – पदोन्नति के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिल सकती है। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने के योग हैं। मकान बदलने का मूड भी बन सकता है। जमीन-जायदाद का सौदा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। नौकरी या कारोबार में आपको किसी तरह का फायदा भी हो सकता है। रहस्यमय और गुप्त विद्याओं को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। टारगेट पूरा हो सकता है साथ ही नौकरी में सफलता के भी योग बन रहे हैं। भौतिक सुख बढ़ सकता है। जमीन से जुड़े कामों में फायदा होने की संभावना है। सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

तुला – आप कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। किसी को उधार पैसा न दें। लव लाइफ के मामले में संभलकर रहें। जो भी फैसला लेंगे, वह आसानी से बदल नहीं सकेगा, यह ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण परेशानी हो सकती है। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। खुद को धोखा देने से बचें और झूठे गर्व से दूर रहने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें। बहुत हद तक आप व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा फैसला संभलकर लें। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई पुराना रोग आपको फिर परेशान कर सकता है।

वृश्चिक – अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग हैं। नए बिजनेस रिलेशन बन सकते हैं। किसी को लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे दें। आपके लिए समय अच्छा है। आपका पूरा ध्यान अपने संबंधों पर रहेगा। जीवनसाथी के मूड से आप तालमेल बैठाना चाहेंगे तो सफल हो सकते हैं। खुद पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में हो सकता है। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। पैसों की स्थिति में जल्दी सुधार होने के योग हैं। कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं, बदलाव के लिए तैयार रहें। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही उम्मीद रख सकते हैं। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। मिल कर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के इशारे मिलेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। प्रेम प्रस्तावों में सफलता के योग हैं।

धनु – कार्यक्षेत्र में भी परेशानी बढ़ सकती है। किसी को उधार पैसा देने से बचना होगा। किसी के सामने विवाह प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो रुक जाएं, जल्दबाजी करना भी ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार की कोशिश करें। आप विवादों में उलझ सकते हैं। आप अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। जरूरी कामों में जल्दबाजी से बचें। ऐसे लोगों से सावधान रहें। जो धन कमाने से जुड़ी बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। आपको दबाव में काम करना पड़ सकता है। मन पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। मन भटकने से नुकसान हो सकता है। आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें।

मकर   नौकरीपेशा लोगों को किए गए कामों का फायदा मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पार्टनर आपकी हर बात समझेगा और आपसे सलाह भी लेगा। प्यार के लिए समय मिल सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। पार्टनर को अचानक खुशी मिल सकती है। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना बन रही है। कोई ज्यादा ही जटिल या बहस वाला मामला सामने आए तो उसे कल पर टालने की कोशिश करें। भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। कारोबार या नौकरी में किसी भी तरह का रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। ऑफिस में अपने काम को एक बार चेक कर लें।

कुंभ  –  आपके निजी जीवन में कोई बड़ी बात उलझ सकती है, शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं। अपना मूड ठीक करें, समस्याओं पर सीधी बात करने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक सोच भी रखें। भविष्य को लेकर न घबराएं। आज आप संवेदनशील मामलों में ज्यादा न सोचें। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। इससे फायदा नहीं होगा। किसी भी मामले में नकारात्मक सोच-विचार करने से आप उलझ सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां ही परेशानियों का कारण बन सकती हैं। आपकी बनाई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। आंखों में थोड़ी जलन हो सकती है। सेहत के मामले में दिन थोड़ा ठीक कहा जा सकता है।

मीन –  करियर संबंधी नए मामले सामने आ सकते हैं। मेहनत से ही सफलता के योग हैं। लाइफ पार्टनर या प्रेमी को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। किसी की बात को गलत समझ कर अपना मूड न बिगड़ने दें। खुद पर नियंत्रण रखें। कारोबार के लिए भी दिन अच्छा है। छिटपुट परेशानियों से निपटने में सफल हो सकते हैं। अपने जरूरी कामों पर ध्यान रखें। दूसरों की मदद करेंगे। परिवार के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। अलग काम करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी। दोस्तों और भाइयों से समय पर मदद मिलने के योग बन रहे हैं।