रविवार का दिन इन सभी राशियों के लिए रहेगा अहम, जानिए राशिफल में

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी रविवार के राशिफल और ग्रहों की चाल की। इसके साथ ही आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                  । आज का राशिफल।

मेष आगे बढ़ने के मौके आज आपको मिल सकते हैं। गोचर कुंडली के पांचवें भाव में चंद्रमा होने से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। वर्क प्लेस पर भी मदद मिल सकती है। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो जरूर होगा। धन लाभ हो सकता है। आप जिस ऑर्गनाइजेशन या डिपार्टमेंट में काम करते हैं वहां कोई बदलाव भी होने के योग बन रहे हैं।  नए काम या नए व्यक्ति का सकारात्मक असर आपके रूटीन पर पड़ सकता है। घूमनेफिरने के लिए समय अच्छा है। कुछ नया करने और आगे बढ़ने के लिए खुद को समय दें।

वृष स्थितियों में थोड़े बदलाव आ सकते हैं। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आगे बढ़ने की कोशिश करें। जिन चुनौतियों का सामना कर रहे थे, आपको उनके बारे मे कोई नई बात भी समझ में आ सकती है। आपके साथ कुछ न कुछ अच्छा होगा। कोई खास बात भी अाज आपको सीखने को मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में बदलाव का मन बनेगा। माता का सहयोग भी मिलेगा।

मिथुन आपका परफॉर्मेंस अच्छा हो सकता है और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे। पुरानी टेंशन खत्म होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में बैठकर भाग्य भाव को देख रहा है। इससे किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा भी जरूर होगा। खुद पर ध्यान देंगे। आज आप अपने काम में सकारात्मक बदलाव करने में कामयाब रहेंगे। खुद के लिए खरीददारी हो सकती है। आज मिथुन राशि के लोग सक्रिय रहेंगे। दोस्तों और भाइयों से अचानक सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ हंसीमजाक होगा। नई योजनाएं भी बन सकती हैं। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे।

कर्क दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बुद्धि और मीठी वाणी से आप आसपास वालों का दिल जीत लेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आज आप सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। इससे आपको ही फायदा होगा। किसी खास काम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी चाहिए तो नौकरी भी मिल सकती है।

सिंह खास काम पहले निपटा लें। उलझे हुए मामले निपट जाएंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से शुभ है। ज्यादातर मामलों में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ घटनाएं या काम ऐसे होंगे जिनसे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। चंद्रमा के प्रभाव से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से आपको काम लेना चाहिए। चीजें सुलझ जाएंगी और आपके सामने आ सकती हैं। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

कन्या पार्टनर से सुख मिलेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षा चरम पर रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जितना काम करते जाएंगे, उतना ही नया सीखते जाएंगे। कुछ लोग आपकी मेहनत से इंप्रेस भी हो सकते हैं। किसी चिंता से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला  गोचर कुंडली के सितारे अच्छे हैं। निवेश के जो विकल्प या उपाय आप सोच रहे हैं, वे महत्वपूर्ण हैं। आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा परिणाम आपको मिल सकता है। सही समय पर निवेश करें। साझेदार से भी फायदा होगा। जमीनजायदाद का कोई बड़ा काम आज निपट सकता है। ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी होगा। कानूनी मामले भी निपट जाएंगे।

वृश्चिक चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में रहेगा। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। सोचे हुए पुराने काम अाज शुरू हो सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है। किसी तरह के निवेश की योजना भी आज बन सकती हैं। आज आप बिल और देनदारियां चुका देंगे। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। ऑफिस और बिजनेस में आपके फैसले बड़ा फायदा देंगे।

धनु अचानक कोई अच्छी खबर या आइडिया आपको मिल सकता है। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में होगा। जिसके प्रभाव से आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्त या किसी चाहने वाले से मुलाकात हो सकती है। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आएंगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। किसी के साथ अनबन चल रही है, तो आपकी सुलह हो सकती है। कोई बीमारी थी, तो वह भी आज ठीक हो सकती है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और रुका हुआ पैसा भी। जिस प्लानिंग पर काफी दिनों से विचार चल रहा है, उसे शुरू करें तो फायदा भी होगा।

मकर कहीं से आपको कुछ निवेश की सलाह मिल सकती है।  अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो आप सफल हो जाएंगे। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी आज पूरे हो सकते हैं। सोचसमझकर निवेश करेंगे। आज आप ज्यादा सोचविचार कर कुछ ऐसे काम करेंगे जिससे नुकसान से बच जाएंगे।

कुंभ – गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से डेली रूटीन के कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। किस्मत का साथ आपको  मिलेगा। कई सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी बात पर मायूस होने की जरूरत नहीं है। महत्वपूर्ण काम भी निपट जाएंगे। जो आपको बड़ा फायदा देगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने के बाद आपको फायदा हो सकता है।

मीन –  प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आप पूरे जोश में रहेंगे और साथ ही अपनी बुद्धि का भी उपयोग करेंगे। आपके लिए दिन अच्छा है। धैर्य से काम लेना होगा। नकारात्मक विचारों और ऐसे ही माहौल से दूर रहने की कोशिश करें। दिनभर पैसों के ही बारे में सोचते रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। मनपसंद भोजन भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।