स्मार्टफोन पर लोकेशन ऑफ करने के बाद भी आप पर है किसी की नजर, पढ़िए ये रिपोर्ट

खबरें अभी तक। क्या आप जानते हैं फोन पर लोकेशन ऑफ करने के बाद भी आप ट्रैक हो सकते हैं। जी हां स्मार्टफोन का लोकेशन ऑफ करना भी कई बार आपको ट्रैक होने से नहीं बचा सकता। ताजा उदाहरण गूगल लोकेशन है। लोकेशन ऑफ करने के बाद यूजर्स श्योर हो जाते हैं कि अब उन्हें कोई ट्रैक नहीं कर सकता है। लेकिन गूगल लोकेशन ऑफ होने के बाद भी आपकी लोकेशन ट्रैक करता है और जानकारियां अपने पास रखता है।

Image result for स्मार्टफोन पर लोकेशन ऑफ करने के बाद भी आप पर है किसी की नजर, पढ़िए ये रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक गूगल द्वारा कलेक्ट किया गया डेटा मिनट दर मिनट का होता है। गूगल इसे न सिर्फ गूगल मैप्स के जरिए ट्रैक करता है बल्कि ब्राउजर, वेदर अपडेट्स और ब्राउजर सर्च के आधार पर भी ट्रैक करता है। लोकेशन ऑफ करने से सिर्फ इतना होगा कि आपकी लोकेशन टाइमलाइन पर नहीं दिखेगी, लेकिन फिर भी आप ट्रैक किए जा रहे हैं।

Image result for स्मार्टफोन पर लोकेशन ऑफ करने के बाद भी आप पर है किसी की नजर, पढ़िए ये रिपोर्ट

हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब ये खबर आई कि गूगल आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है। पिछले नवंबर में  एक रिपोर्ट पब्लिश की गई थी। इसमें कहा गया था कि लोकेशन ऑफ करने के बावजूद नजदीकी फोन टावर से आपकी लोकेशन डेटा गूगल को भेजी जाती है। इतना ही नहीं सिम न होने की स्थिति में भी ऐसा होता है। लेकिन इस रिपोर्ट में सेल फोन टावर नहीं, बल्कि इसके लिए गूगल की वेब सर्विस को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Image result for स्मार्टफोन पर लोकेशन ऑफ करने के बाद भी आप पर है किसी की नजर,

ब्लूमबर्ग को दिए गए एक बयान में गूगल ने कहा है, ‘लोकेशन हिस्ट्री गूगल का प्रोडक्ट है और यह आपकी मर्जी पर है। आप इसे एडिट या डिलीट कर सकते हैं बंद या चालू कर सकते हैं। हम आगे भी गूगल एक्सपीरिएंस के लिए लोगेशन का इस्तेमाल करते रहेंगे ताकि उन्हें गूगल सर्च या ड्राइविंग में सहूलियत हो।