Finally…प्रियंका और निक जोनस की हुई सगाई, देखिए तस्वीरें

खबरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस और सभी के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आज सगाई कर ली है. कभी अपने और निक के साथ रिश्ते पर ना बोलने वाली प्रियंका ने पब्लिकली तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है।

बता दें कि आज सुबह प्रियंका के घर पूजा रखी गई थी। जहां दोनों का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला था। जहां प्रियंका पीले सूट में नजर आ रही थी वहीं निक सफेद रंग के कुर्ता पजामा में पहली बार ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे थे।

इस मौके पर निक जोनस की मां डेनिस और पिता पॉल केविन जोनस भी रोका समारोह की पूजा में शामिल हुए. तस्वीर में निक और प्रियंका को रस्में अदा करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ निक के माता-पिता भी बैठे हुए  हैं. निक के माता-पिता को भी भारतीय रीति‍ रिवाजों के रंग में रंगे हुए देखा जा सकता है.

निक की मां इस मौके पर पिस्ता शेट के एंब्रायडेड सूट पहने नजर आ रही हैं और उनके पिता सफेद कुर्ता पायजामा में. शायद प्रियंका के विदेशी सास-सुसर को पहली बार इस तर‍ह की ड्रेस पहनने का मौका मिला है. सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी प्रियंका के घर पहुंची। इस दौरान अर्पिता ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है।