जय जवान जय किसान सेवा संगठन के प्रवक्ता बिमल भारद्वाज ने की प्रैसवार्ता

खबरें अभी तक। जय जवान जय किसान, सेवा संगठन के प्रवक्ता बिमल भारद्वाज ने बडसर के विश्राम गृह में प्रैस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी व राष्ट्रीय प्रचारक नेत्रभान सिंह तौमर ने सूचना जारी कर उन्हें हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें बिमल भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश में कार्यकारिणी के गठन के लिए स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

इस मौके पर बिमल भारद्वाज ने राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी और राष्ट्रीय प्रचारक नेत्रभान सिंह तोमर का नियुक्त के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी को प्रदेश भर में फैलाएंगें। हिंदू सिर्फ एक धर्म नहीं, एक संस्कृति है। हमें हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

हम अपने देश के सविंधान का सम्मान करते हैं। जिसमें हर धर्म को समान देखने की बात कही है। बिमल भारद्वाज बडसर के प्रसिद्व समाज सेवी सीता राम भारद्वाज के छोटे पुत्र है।