यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने अस्पताल में चलाई गोली

खबरें अभी तक। हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेष सचिव ने बहादुरगढ़ में हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मी पर गोली चला दी। वो तो गनीमत रही कि अस्पताल के डॉक्टर मनीश के बीच बचाव के चलते गोली दीवार में जा लगी जिसके कारण कोई जानी नुकसान नही हो पाया। गोली चलाने से पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेष सचिव प्रदीप लडरावन ने सुरक्षा कर्मी और महिला चिकित्सक के साथ गाली गलौच भी की थी। मामला रविवार रात का है। प्रदीप लडरावन ब्रहषक्ति संजीवनी हॉस्पिटल में अपनी पत्नि के ईलाज के लिये आया था।

रिसेप्शन पर मौजूद स्टॉफ और सुरक्षा कर्मी से प्रदीप ने महिला डॉक्टर से बात कराने को कहा । महिला चिकित्सक से भी आरोपी ने गाली गलौच की जिसका विरोध करने पर सुरक्षा कर्मी कृश्ण के साथ भी गाली गलौच की। इसी दौरान गुस्से में प्रदीप ने पिस्तौल निकाल ली। डॉक्टर मनीश के बीच बचाव करने पर गोली दीवार में जा लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शहर थाना इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। वहीं हॉस्पिटल में गोली चलने से हॉस्पिटल स्टॉफ और डॉक्टरों में भी डर का माहौल बना हुआ है।