नशे के खिलाफ बड़ी रणनीति का ऐलान, चंडीगढ़ में 6 राज्यों की बैठक

खबरें अभी तक। नशे के खिलाफ बड़े संयुक्त अभियान के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयास रंग लाए हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर सोमवार को चंडीगढ़ में 6 राज्यों मुख्यमंत्रियों की  बैठक बुलाई है। जिसमें चडींगढ़ हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तारखंड, राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।  साथ ही चारों राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह विभाग के सचिव मौजूद रहेंगे। बैठक में नशा तस्करी रोकने के लिए तंत्र बनाने पर जोर दिया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर नशे के खिलाफ एक संयुक्त बैठक का भी सुझाव दिया था। इसके बाद राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर विस्तार से चर्चा कर जल्द बैठक की गुजारिश की थी।