बारिश से कमजोर हुआ घर, दूसरे लोगों पर भी है खतरे का साया

खबरें अभी तक। बड़सर उपमंडल के डमयाना गांब में दस दिन पहले हुई बारिश से तुलसी राम के घर का डंगा गिर गया। जिस कारण तुलसी राम का घर गिरने के कगार पर है। तुलसी राम का परिवार डर के साये में जी रहा है कि कहीं तेज बारिश हुई। तो उनके द्वारा मेहनत मजदूरी से बनाया गया घर गिर जायेगा। तुलसी राम का परिवार गांव में दूसरे लोगों के घर मे रहने को मजबूर है। तुलसी राम के परिवार वालों ने बताया कि इस बारे में पंचायत प्रधान को अवगत करवा दिया था।

मगर अभी डंगे का कोई काम शुरु नही हुआ है। इस डंगे के ऊपर से दो और गांवों के लिए रास्ता जाता है। अब इन लोगों को मक्की के खेत से होकर जाना पड़ रहा है।तुलसी राम के परिवार ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द डंगा लगाया जाए। महिला मंडल की प्रधान सुरक्षा देवी ने बताया कि इस परिवार ने दो कमरों का घर बड़ी मुश्किल से बनाया है। मकान को खतरा होने की बजह से अपने घर मे रह नही पा रहे है। दूसरों के घर रहने को मजबूर है।