अंतरिक्ष में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रयान- 1 ने दी चांद पर बर्फ होने की खबर

खबरें अभी तक। भारत को अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चंद्रयान – 1 को मिले उस डेटा की जानकारी पर मुहर लगाई है। जिसमें चांद पर बर्फ मिलने की बात थी। भारत के उपग्रह चंद्रयान- 1 ने भी चांद पर बर्फ होने की खबर दी थी।

Image result for अंतरिक्ष में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, उपग्रह चंद्रयान- 1 ने भी चांद पर बर्फ होने की खबर

भारत के उपग्रह चंद्रयान-1 को 10 साल पहले अंतरिक्ष में भेजा गया था। पिछले साल मार्च में ही नासा ने चंद्रयान- 1 को खोज निकाला था। लॉन्च होने के बाद ये उपग्रह आठ साल तक अंतरिक्ष में कहीं गुम हो गया था।

नासा के ऐडमिनिस्ट्रेटर ब्राइडेनस्टीन ने कहा, “हमें पता है कि चांद की सतह पर बहुत ज़्यादा मात्रा में बर्फ है।” जानकारी के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान ब्राइडेनस्टीन ने कहा कि हमें चाद पर बर्फ होने के जानकारी उस डेटा से मिली जो भारत के चंद्रयान ने इक्ट्ठा की थी।

इस ताज़ा जानकारी के बाद नासा चांद पर ऐसा स्पेस मिशन भेजने का प्लान बना रहा है। जिसमें इंसान शामिल हो सकते हैं। इन्हीं के जरिए इस बात को और पुख्ता किया जाएगा कि बर्फ मिलने के बाद चांद पर और क्या संभावनाएं हैं।