प्रदेश के प्राईवेट स्कूलों की अस्थाई मान्यता एक साल के लिए बढ़ी

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 3200 प्राईवेट स्कूलों को अस्थाई मान्यता व अनुमति एक साल के लिए आगे बढ़ा दी है। बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व प्राईवेट स्कूल संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से मुलाक़ात की।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बुधवार को चंडीगढ़ में बताया कि राज्य के करीब 3200 प्राईवेट स्कूलों का बिना अस्थाई मान्यता व अनुमति का मामला चला आ रहा था। उनकी अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्राईवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है जिसमें इन स्कूलों की अस्थाई मान्यता एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाने पर सरकार ने सहमति दे दी है, इसके अलावा, एगजिस्टिंग स्कूलों की लिस्ट भी जल्द जारी कर दी जाएगी।