गला घोंटकर महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

खबरें अभी तक। दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के जनता कॉलोनी में एक मकान के अंदर से 32 साल की महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी. मृतका के रिश्तेदारों का आरोप पूर्व पति ने दिया है इस हत्याकांड को अंजाम फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा और कर रही है पुरे मामले की जाँच.

दरअसल वेलकम इलाके में तलाक के बाद भी पूर्व पति के साथ रह रही एक 32 साल की महिला की उसके  गले में गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय महिला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। इधर महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पूर्व पति ने ही उसकी हत्या की है। इसके बाद वह घर में रखा कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गया. इस पूरे मामले पर डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट अतुल कुमार ठाकुर कहना है कि अभी एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला तीन बेटियों व पूर्व पति के साथ ही जनता कॉलोनी में रह रही थी। दो वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। मगर कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। मगर कुछ समय बाद वह उसके घर आने-जाने लगा। अब काफी समय से दोनों साथ रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर तीनों बेटियां पास में रहने वाली अपनी मौसी के घर गई हुई थी। शाम करीब चार बजे वह घर वापस लौटी तो उन्होंने सितारा को बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। बेटियों ने उसे उठाना का प्रयास किया परन्तु  वह नहीं उठी। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। वह तुरंत अपनी मौसी को बुलाकर लाईं।

मौसी व उसके परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों की माने तो घर से कुछ कीमती सामान भी गायब है। उनका आरोप है कि उसके पूर्व पति ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।इलाके के लोगो की माने तो मृतका अपने पूर्व पति पर दर्ज करा चुकी थी केस, मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला ने तलाक के बाद अपने पूर्व पति पर रेप व छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया था। दोनों मामले अदालत में विचारधीन हैं। मगर अब पिछले काफी समय से दोनों साथ ही रह रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि ये महिला की पहली शादी थी, जबकि उसका पूर्व पति से पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां भी हैं और अब इस पत्नी से भी उसकी छह महीने की बेटी है।