अस्पताल को अपनी पार्टी के लिए बनाया मयखाना, पुलिस ने नशे से धुत पांच अस्पतालकर्मियों को किया गिरफ्तार

खबरें अभी तक। कहते है अस्पताल ऐसी जगह होती है जहां लोग बेहतर इलाज का स्वप्न संजोए पहुचते है। लेकिन अगर अस्प्ताल ही मयखाना बन जाये तब चिंता होना लाजमी है। पटना के महत्वपूर्ण अस्पतालों में से एक राजवंशीनगर अस्प्ताल में शाम को शराब पार्टी आयोजित की गई थी। लेकिन अचानक पुलिस को भनक मिली और पुलिस ने अस्पताल के 5 कर्मियो को पार्टी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में ब्रेथ एनेलाइजर से जांच करने पर सभी नशे में धुत पाए गए। सभी को अब पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला पटना के मशहूर अस्पताल का है। जहां अस्पताल में इलाज नहीं बल्की पार्टी चल रही थी। पार्टी भी किसी खुशी में नहीं बल्की शराबियों की पार्टी का अड्डा बना हुआ था राजवंशीनगर अस्पताल। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में छापा मारा और अस्पताल में काम करने वाले 5 लोगों को पार्टी के दौरान गिरफ्तार भी किया। जिसके बाद ब्रेथ एनेलाइजर से जांच के दौरान सभी नशे में धुत पाए गए। पुलिस मामने की जांच के बाद आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।