दो पक्षों में हुए विवाद में पुरानी रंजिश के चलते सपा जिलाध्यक्ष के भाई सहित 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए चाहे कितने भी प्रयास क्यों नहीं कर रहे हों। मगर प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका जीता जागता प्रमाण एक बार फिर शाहजहांपुर में देखने को मिली है। जहां दो पक्षों में हुए विवाद में पुरानी रंजिश के चलते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के ममेरे भाई सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।  घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे मामला सपा जिलाध्यक्ष के परिवार का होने पर कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस इस हत्या कांड की जांच में जुटी हुई है।

Image result for पुरानी रंजिश के चलते सपा जिलाध्यक्ष के भाई सहित 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

घटना शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के आवास विकास की है। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने सपा जिला अध्यक्ष के भाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष के भाई सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक पीड़ित जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनका भाई बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था। दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते कल दूसरे पक्ष ने मेरे भाई को घर पर आकर धमकी भी दी। जिसके बारे में उसने मुझे बताया था। मैंने उसे पुलिस में शिकायत करने को कहा था। मगर मैंने यह नहीं सोचा था कि यह मामूली कहासुनी इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देंगी।

मौके पर पहुंचे आईजी ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 4 लोगों के गोली लगी थी। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दो लोगों ने जिला अस्पताल में आखिरी सांसें ली। एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिस का उपचार किया जा रहा है। दोनों पक्षों के घर करीब होने की वजह से पुलिस फोर्स को मौके पर लगा दिया गया है। घटना का जांच पड़ताल के लिए कई पुलिस की टीमें लगाई गई है।