डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही की वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मोबाईल की रोशनी में ही कर डाला मरीजों का ऑपरेशन

खबरें अभी तक। यूपी के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के हाइवे पर बुलेरो और ऑटो की भिड़ंत में घायलों के इलाज के दौरान डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे डॉक्टर मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। डॉक्टरों के मोबाईल की रोशनी में ऑपरेशन करने की वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में ही घायलों का इलाज करते नजर आ रहे हैं और मोबाइल की रोशनी में ही घायलों को टांके लगाते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि थाना सिम्भावली क्षेत्र के हाइवे पर आज दोपहर ऑटो और बुलेरो कार की भिड़ंत के करीब आधा दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए नजदीक के सिम्भावली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें दिन में ही कमरे में अन्धेरा हो गया था। जिसमें घायलों का इलाज के दौरान डॉक्टरों को बड़ी लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो डॉक्टर हादसे में घायल हो गए। मरीजों का डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में ही इलाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं मोबाइल की रोशनी में ही घायलों के टांके भी लगा रहे हैं। जोकि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है। इस वीडियो में डॉक्टर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलते नजर नहीं आ रहे हैं।