SGPC के पूर्व जनरल सचिव सुखदेव सिंह भोर को अदालत ने भेजा जेल, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप

ख़बरें अभी तक।  बरगाड़ी इंसाफ मोर्चे के दौरान संत रामानंद के बारे में कथित तौर पर की गई गलत टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार SGPC के पूर्व जनरल सैक्टरी एवं पंथक फ्रंट कनवीनर सुखदेव सिंह भोर को आज अदालत में पेश किया  गया। यहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ जत्थेदार सुखदेव सिंह भोर  ने उन पर दर्ज मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
बता दें कि सुखदेव सिंह भोर  ने टिप्पणी की थी जिसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद बंगा में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।  संत रामानंद के अनुयायियों ने बंगा में एकत्रित होकर सुखदेव सिंह खिलाफ प्रर्दशन किया। जिसके बाद सुखदेव सिंह भौर के खिलाफ धामिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया। इसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने सुखदेव सिंह भौर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था।