विदेशो से आकर यहां शादी कर पत्नि को छोड़ने वाले NRI’s पर कसेगा शिकंजा, दूतावासों को भेजी डिटेल

ख़बरें अभी तक। विदेशों से आकर भारत में शादी रचाने वाले NRI पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. जिन NRI’s  पर शादी करके पत्नियों को ठुकराने के मामले दर्ज हैं, उनके बारे में पासपोर्ट कार्यालयों द्वारा अब संबंधित देशों में दूतावासों को सूचनाएं भेजी जाएंगी. जालंधर, चंडीगढ़ व अन्य पासपोर्ट कार्यालयों ने इस और काम करना शुरू कर दिया है। कइयों NRI पर पंजाबी लड़कियों से दूसरा या तीसरा विवाह करने के भी आरोप लगे हुए हैं। वहीं पासपोर्ट कार्यालय इस मामले में पूरी सख्ती बरत रहा है ताकि पंजाबी लड़कियों को इंसाफ मिल सके।

वहीं जून 2018 से उन्होंने पासपोर्ट सस्पैंड करने का कार्य शुरू किया है। अब तो लड़कियों के ससुराल वालों के भी पासपोर्ट सस्पैंड किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 12000 मामले जांच अधीन हैं। मामला लुधियाना की एक लड़की से मिली शिकायत से शुरू हुआ मिली थी कि उसका विवाह फरवरी 2009 में यूक्रेन वासी से हुआ था। उसका पति उस समय भारत में अध्यापक के तौर पर कार्य करता था। 2010 में उसने अपनी नौकरी छोड़ दी तथा 2015 में उसका पति विदेश चला गया। अगस्त 2016 में वह वापस आया तथा उसके बाद उन्हें सूचित किए बिना गायब हो गया।  एक लड़की का मानना था कि उसके पति का पासपोर्ट सस्पैंड होने पर ही वह उसके खिलाफ लड़ सकेगी।