हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने की संन्यास की घोषणा, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट खेलते रहेंगे

ख़बरें अभी तक। टीम इंडिया हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने संन्यास ले लिया है, 12 साल तक हॉकी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते यह फैसला लिया है. जबकि उन्होंने कहा था कि अभी उनमें काफी हॉकी बाकी है और वे टोक्यो ओलंपिक खेलना चाहते हैं। ऐसे में सरदार सिंह का संन्यास लेने का फैसला हैरान करने वाला है, पर वे इससे खुश हैं। कोच हरेंद्र सिंह उनके इस फैसले के बारे में सूचना दी, पर यह भी बताया कि वे घरेलू टूर्नामेंट खेलते रहेंगे। वहीं देश के लिए भावी हॉकी प्लेयर तैयार करेंगे। यानी सरदार सिंह शायद हॉकी एकेडमी खोलने की सोच रहे हैं।\

वहीं सरदार सिंह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका गाना गल्ला कारियां बहुत जल्दी रिलीज होने वाला है। यह गाना सुक्खा वडाली ने लिखा है और जयदेव कुमार ने इसका म्यूजिक दिया है। यह सरदार सिंह की नई पारी है और उनके चाहने वालों के लिए एक सरप्राइज भी। सरदार सिंह का जन्म 15 जुलाई 1986 को हरियाणा के सिरसा जिले के गांव रानियां में हुआ था। पिता का नाम गुरनाम सिंह व माता का नाम जसवीर कौर है। सरदार सिंह हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी करते हुए भी उन्होंने लगातार हॉकी खेली है।