स्कीइंग करते हुए नीचे उतरने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी विकास राणा, बढ़ाया देश का मान

ख़बरें अभी तक। साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने के बाद विकास राणा ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रूस को भी फतेह कर एक नया इतिहास रच डाला है। जींद के गांव सुदकैन खुर्द की इस बेटी ने वो कारनामा कर दिखाया, जो आजतक किसी ने नहीं किया। माउंट एल्ब्रूस को फतह करने के बाद विकास स्कीइंग करते हुए नीचे आई और ऐसा करने वाली वो विश्व की इकलौती खिलाड़ी बन गई हैं। स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा के सम्मान में एक समारोह का आयोजन भी किया गया। इस समारोह में करीब एक दर्ज़न सामाजिक संस्थाओ ने भी भाग लिया था।

विकास राणा ने चोटी पर पहुंच कर बेटी-बचाओ का संदेश दिया. बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा की इकलौती स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा पिछले दिनों साउथ अफ्रीका की किलीमन्जारो चोटी को फतह कर तिरंगा लहराकर आई थीं। उसी अभियान में अब यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रूस को फतह किया और तिरंगा एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बैनर इस चोटी पर लहराया।