मुंबई पुलिस ने एक्टर उदय चोपड़ा को उनके ट्वीट को लेकर लताड़ा

ख़बरें अभी तक। अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर उदय चोपड़ा ने एक बार फिर एक विवादित ट्वीट किया है। उदय चोपड़ा ने भारत में गांजा को लीगल किए जाने को लेकर ट्विटर पर अपने विचार रखे और लिखा, ‘मुझे लगता है कि भारत को गांजा लीगलाइज कर देना चाहिए। एक तो यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है और दूसरा यह कि अगर गांजा को वैध कर दिया जाए तो यह मुनाफे और राजस्व का एक अच्छा सोर्स हो सकता है।’

इस ट्वीट के बाद उदय चोपड़ा काफी ट्रोल हुए। मुंबई पुलिस ने भी ट्टीट करते हुए लिखा, ‘सर भारत के नागरिक होने के नाते आप एक पब्लिक प्लैटफॉर्म पर अपने विचार ज़ाहिर करने के लिए आज़ाद हैं, लेकिन ज़रा ध्यान रखें कि फिलहाल गांजा का सेवन करना, उसे पास रखना या फिर उसके आयात और निर्यात पर एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कड़ी सज़ा भी हो सकती है। कृप्या इस मेसेज को और आगे तक फैलाएं।’