अमेरिका और चीन के बीच व्यापार होगा और भी मुश्किल, अमेरिका ने दिये संकेत

 

ख़बरें अभी तक। अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर अब और भी गंभीर होता जा रहा हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला किया हैं। ये शुल्क इस महीने की 24 तारीख से प्रभावशाली होगा। और इस साल के अंत तक इसे 25 फीसदी बढ़ाए जाने की आशंका हैं। ट्रंप के इस कदम से चीन के साथ अमेरिका का ट्रेड वॉर और भी तेज हो गया हैं।

 

इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में अमेरिका, चीन के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगा चुका हैं। अब तक दोनों देश ने कुल 100 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त कर लगाया हैं। इससे अमेरिका में बिकने वाले चीनी प्रोडक्ट बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। जुलाई में ट्रंप प्रशासन ने हजारों उत्पादों की एक लिस्ट जारी की थी जिस पर शुल्क लगाना था। लेकिन बाद में 300 से अधिक उत्पादों को सूची से बाहर निकाल दिया। दोनों देशो के इस ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शौवेन पिछले महीने अमेरिका गये थे लेकिन उनकी ये कोशिश नाकामयाब रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सजा देने के लिए जुलाई में ट्रेड वॉर के इस विवाद की शुरूआत की थी।