शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 1000 अंक तक निचे गिरा

खबरें अभी तक। लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक हजार अंक तक निचे गिरा। हालांकि, बाद में लगातार सुधार आता गया। सिर्फ सेंसेक्स हीं नहीं बल्कि निफ्टी ने भी शुक्रवार दोपहर गोते लगाए और आंकड़ा 11000 के आस-पास पहुंच गया।

Image result for शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 1000 अंक तक निचे गिरा

बता दें कि गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर बंद रहने के बाद शुक्रवार को बाजार ने रफ्तार भरी थी। सेंसेक्स जहां 172 अंक मजबूत होकर खुला था। वहीं, निफ्टी भी 69 अंक बढ़ा था। लेकिन दोपहर आते-आते सेंसेक्स ने गोते खाने शुरू कर दिए और 1000 अंकों तक गिर गया।

दोपहर एक बजे के बाद शेयर मार्केट में इतनी भारी गिरावट थी कि चार्ट V शेप की स्थिति में आ गया था। एक समय ऐसा आया कि सेंसेक्स एक दम से 1000 अंक तक गिर गया। हालांकि बाद में धीरे-धीरे इसमें सुधार आया और ये आंकड़ा 300 अंक तक पहुंचा। सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं बल्कि निफ्टी ने भी गोते लगाए। निफ्टी इस दौरान करीब 149 प्वाइंट तक नीचे गया।