रोडवेज कर्मियों की 24 घंटे की भूख हड़ताल समाप्त

खबरें अभी तक। रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृस्पतिवार सुबह 11 बजे दादरी बस स्टैंड पर 6 कर्मचारियों ने 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की थी। समिति के वरिष्ठ सदस्य रणबीर गहलौत की अगुवाई में कर्मचारियों ने दिन-रात धरना-प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल जारी रखी।

24 घंटे बाद सर्व कर्मचारी संघ के नेता कृष्ण भागवी व विजय लांबा ने संयुक्त रूप से अनशन पर बैठे भूप सिंह धनासरी, श्रीभगवान, धर्मबीर डाला, कृष्ण ऊण, योगेश व प्रीत सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि निजी बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल नहीं होने देंगे। इसके लिए चाहे उन्हें कितना बड़ा आंदोलन करना पड़े। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाली, दादरी वर्कशाप से हटाए

कच्चे कर्मचारियों को पार्ट दो में शामिल करने सहित अन्य मांगों पर सरकार तुरंत विचार कर धरातल पर लागू करें। अन्यथा 15 नवंबर को दूसरे सरकारी विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल की जाएगी।