‘शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करने छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह

ख़बरें अभी तक। शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है। उन्होंने सरकार के कार्यों की प्रसंशा करते हुए ये भी कहा कि इन सब का श्रेय यहां के मुख्यमंत्री और पुलिस सुरक्षा बल को जाता है।

अमित शाह का कहना हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य में गरीबों के लिए घर, किसानों को बोनस,रोजगार देने जैसे वादों पर भाजपा सरकार पूरी तरह खरी उतरी हैं। इसी के चलते यहां फिर से भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद नजर आ रही हैं। यहां नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए भी साहसिक अभियान चलाए गये हैं जिनकी देशभर में सराहना हो रही हैं। ये राज्य नक्सलवाद से लगभग मुक्त होने की स्थिति में हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों को देश की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। कभी वे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं तो कभी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले माओवादियों की तरफदारी करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की बातें बचकाना होती हैं जिसकी वजह से उनका हमेशा मजाक बनता हैं।