दहेज के लोभियों ने बहु की बेरहमी से फोड़ दी आंखे

ख़बरें अभी तक। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज प्रथा के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके अपने जिले से दहेज का एक मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने दहेज के लालच में आकर अपनी बहू को जहर देकर मार डाला।

ये घटना नालंदा जिले के फुलवरिया गांव की हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना गुरुवार रात की हैं। बबीता नाम की महिला पर उसके ससुराल वालों ने दहेज के कारण उसकी हत्या कर दी। ससुराल वालों ने पहले उसकी खुब पिटाई की उसकी आंखें फोड़ दी। इसके बाद भी ससुराल वालों का जी नहीं भरा तो उसे जहर देकर मार डाला। इस घटना पर पर्दा डालने के लिए ससुराल वालों ने बबीता की लाश को गोविंदपुर गांव के एक इलाके में फेंक दिया।

शुक्रवार की सुबह गोविंदपुर गांव में स्थानीय लोगों को खेत में महिला का शव मिला तो वहा सनसनी फैल गई स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पूरे मामले को लेकर बबीता के भाई विद्यानंद कुमार ने अपनी बहन के ससुराल वालों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाई है और उन्होंने आरोप लगाया हैं कि बबीता पर उसके ससुराल वाले दहेज का दबाव बना रहे थे। फिलहाल इस मामले में बबीता के पति सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार के पांच अन्य लोग जो फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही हैं।