बिहार में छत के ढह जाने से बच्चे की मौत

ख़बरें अभी तक। बिहार के चंपारण जिले के बेतिया से एक दर्दनाक घटना सामने हैं। बारिश के कारण यहा स्कूल में क्लासरूम में पढ़ रहे बच्चों पर छत ढह गई। हादसे में एक बच्चे की मौत और छह घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक  बेतिया के एक स्कूल की पहली कक्षा के छात्र क्लासरूम में पढ़ रहे थे। उसी दौरान अचानक छत गिर गयी। इस हादसे में विभव राज नाम के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह बच्चें घायल हैं। घटना कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक  अफसर मौके पर पहुचें। घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

इस घटना में एक बच्चे की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुख जताया। उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।