जम्मू से अंबाला आ रही मालवा एक्सप्रेस में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक। जम्मू से जालंधर आ रही मालवा एक्सप्रेस में नाबालिग से रेप करने  का मामला सामने आया है। ट्रेन में ही आ रही एक नाबालिग लड़की के साथ जालंधर के ही लड़के ने रेप किया. बता दें कि जालंधर GRPF ने लड़के को इस मामले में  गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 साल की नाबालिगा हरियाणा की रहने वाली है। वह  मालवा एक्सप्रेस से अम्बाला जा रही थी।

जानकारी के अनुसार ट्रेन जब होशियारपुर के दसूहा से जालंधर छावनी स्टेशन की तरफ आ रही थी तो लड़की बाशरूम गई। इस दौरान लड़का भी उसके पीछे गया। वहां शौचालय में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।