इस पासपोर्ट ने दी दुनिया भर के पासपोर्ट को मात

ख़बरें अभी तक। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई हैं जिसमें जापान के पासपोर्ट को दुनिया में सबसे पावरफुल बताया गया है। बताया जा रहा हैं कि जापानी पासपोर्ट से दुनिया के 190 देशों में बिना वीजा के जा सकते है। बता दें कि किसी देश के पासपोर्ट की पावर का आंकलन उस देश के नागरिकों की अलग-अलग देशों में वीजा फ्री एंट्री के आधार पर किया गया है।

इस लिस्ट में पहला स्थान जापान का है, जिसकी रैंक 190 है।

सिंगापुर दूसरे स्थान पर है, इसकी रैंक 189 है।

तीसरे स्थान पर जर्मनी, फ्रांस, साउथ कोरिया है, ये 188 रैंक पर हैं।

डेनमार्क, फ़िनलैंड, इटली, स्वीडन, स्पेन की, ये देश चौथे स्थान पर हैं. 187 रैंक है

पांचवे स्थान पर नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया, लक्सेम्बर्ग, नीदरलैण्ड, पुर्तगाल, यूनाइटेड स्टेट्स 186 रैंक है।

इस लिस्ट में भारत  81वें पायदान पर है।